इमाम ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, मस्जिद में किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
mainpuri raape

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में धर्मस्थल पर शर्मनाक घटना हुआ है। मैनपुरी में एक इमाम ने मस्जिद में 8 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। मासूम रोती-चिल्लाती रही लेकिन उसे दया नहीं आई। जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून आने लगा, तब उसने बच्ची को छोड़ा। इतना ही नहीं, उसने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए बच्ची को कुरान की कसम खिला दी।

दरअसल, किशनी थाना क्षेत्र के गांव की मस्जिद में जमाल अहमद करीब 10 साल से इमाम है। वह यहां बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देता है। 8 साल की बच्ची भी यहां पढ़ने आती थी। रोज 4 बजे तक वह घर लौट आती थी लेकिन बुधवार को वह देर से घर पहुंची। लहुलुहान हालत में घर पहुंची रो रही थी। जब परिजनों ने उससे रोने का कारण पूछा, तो उसने पूरी बात बताई।

मासूम ने परिजनों को बताया कि हाफिज जमाल अहमद ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी। छोटी बहन को भी मूंगफली खिला कर घर भेज दिया। मुझसे बोले तुम्हें और पढ़ाना है, तुम यहीं रुको। इसके बाद वो मुझे अलग कमरे में ले गए और मेरे साथ गलत किया। खून निकलने पर जब मैं रोने लगी तो मुझे कुरान की कसम देकर चुप करा दिया। साथ ही कहा कि, किसी से मत कहना और रोज की तरह पढ़ने आना, नहीं तो किसी को शक हो जाएगा।

बच्ची की आपबीती सुनकर परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ने अरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

- Advertisement -
Exit mobile version