शहर के स्वर्णबाग कालोनी में शुक्रवार तड़के दो मंजिला इमारत में अग्निकांड में एक बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस आग में सात लोगों की जलने से मौत हो गई थी, जिसमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। शुरू में यह माना जा रहा था कि यह आग मीटर में शार्ट सर्किट से लगी है, लेकिन अब यह बात सामने आ रही है कि यह आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी। इससे इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा मोड़ आ गया है
शनिवार तड़के इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर ज़ब्त किए थे जब पुलिस, एमपीईबी, फारेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है जिसके बाद पूरा मामला किसी साजिश या रंजिश की ओर इशारा कर रहा है ।
स्वर्ण बाग काॅलोनी में शुक्रवार देर रात इमारत में भीषण अग्निकांड की कहानी झकझोर देने वाली है। घटना में सात लोगों की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई, वहीं 12 लोगों के घायल होने की सूचना है।
