इंदौर स्वच्छता में सिक्सर लगाने के लिए तैयार सरकार के माप दंड पर नगर निगम ने किया काम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम जारी होने वाले है इस बार भी इंदौर का दावा सिक्सर लगाने में मजबूत नजर आ रहा है, इसके पीछे की वजह भी साफ है जो माप दंड सरकार ने तय किए थे उन माप दंड पर इंदौर नगर निगम ने काम किया है, दरअसल, इंदौर शहर पांच बार स्वच्छता का पंच लगा चुका है, वही अब स्वच्छता में सिक्सर लगाने के लिए तैयार है, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का परिणाम अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है, 2 गांधी जयंती के मौके पर शहरी आवास मंत्रालय पुरुष्कारो की घोषणा कर सकता है। अप्रेल माह में सर्वे टीम इंदौर की स्वच्छता का मुआयाना करने आई थी, इस बार सर्वेक्षण के लिए 7500 अंक निर्धारित किए है सेवन स्टार रैंकिंग और स्वच्छता सर्वेक्षण एक ही दिन जारी किए जाएंगे। अप्रेल में आई सर्वे टीम ने कचरा कलेक्शन, सार्वजनिक शौचालय, एसटीपी, सीएनजी प्लांट, बैक लेन सहित काम देखे, गौरतलब है की इंदौर में सफाई व्यवस्था के लिए 1300 कर्मचारियो की टीम 500 टन कचरा उठाया जाता है, ई वेस्ट गिला सुखा कचरा मेडिकल वेस्ट सहित छह तरह का कचरा अलग अलग कलेक्ट किया जाता है। वही स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम के साथ ही इंदौर के लोगो की अहम भूमिका रही है, यही कारण है की इंदौर स्वच्छता में पांच बार सिरमौर रहा और अब सिक्सर लगाने जा रहा है, इंदौर के आम लोगो ने स्वच्छता को अपना लिया जब स्वच्छता की बात आई बड़ चड़कर हिस्सा लिया, साथ नगर निगम के उन कर्मचारियों की मेहनत है, जिन्होंने इंदौर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने में रात दिन मेहनत की।

Exit mobile version