इंदौर में लाडली लक्ष्मी सम्मेलन,हितग्राही बेटियों को किया सम्मानित !

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लाडली लक्ष्मी सम्मेलन आज आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा गत 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसी सिलसिले में आज इंदौर में लाडली लक्ष्मी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा मंत्री तुसली सिलावट,, सांसद शंकर लालवानी मौजूद रहें।

वही इस सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लाडली लक्ष्मीओं को सम्मानित किया गया साथ ही एकल बेटी परिवार भी इस सम्मेलन में सम्मानित किए गए

वही मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यह बहुत पवित्र कार्यक्रम में यह कल्पना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2007 में इस योजना को प्रारंभ किया था और अब वह एक वट वृक्ष के रूप में मध्यप्रदेश में स्थापित हो चुकी है लगभग मध्यप्रदेश में 42 लाख बेटियां लक्ष्मी योजना का लाभ उन्हें मिला है इंदौर जब भी कोई कार्य करता है तो अद्भुत करता है एक लाख 81 हजार बेटियां मध्य प्रदेश इंदौर नंबर वन में लाभ मिला है। पहले जब बेटी का जन्म होता था तो उत्साह का वातावरण देखने के लिए नहीं मिलता था लेकिन जब से यह योजनाएं आए हैं जब से देखा जा रहा है कि एक स्नेह का वातावरण, प्यार का वातावरण देखने के लिए मिल रहा है जो इस योजना ने स्थापित किया है 18 साल के बाद कोई भी कॉलेज में दाखिला लेंगी तो 25000 रूपए तक की शिक्षा का भारतीय जनता पार्टी की सरकार उसकी पूर्ति करेगी जो बेटियों के विकास के मदद करेगा।

Exit mobile version