इंदौर में बाइक सवार ने महिला को धक्का दिया फिर चेन झपटकर भाग निकला

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
second day again robbers repeat chain loot incident in four places in kanpur

जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश एक महिला की चेन लूटकर भाग गया। महिला घर जा रही थी तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश ने धक्का दिया और चेन झपट ली। जूनी इंदौर थाने में फरियादी रिया मोटवानी निवासी लाड़काना नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरियादी ने बताया कि वह सिंधी कालोनी क्षेत्र में शिव मंदिर के पास से सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे घर जा रही थी। तभी बाइक सवार एक युवक ने पीछे से धक्का दिया तो वह नीचे गिर गई। इसका फायदा उठाकर बदमाश ने उसके गले से चेन झपटी और भाग निकला। बदमाश हरे रंग की जैकेट पहने हुए था। उसने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग गया। मौक पर पुलिस पहुंची लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बदमाशों की तलाश में पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

Exit mobile version