अब इंदौर में पशु आहार के नाम पर भी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां दो भाइयों ने मिलकर पशु आहर के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं उनकी तलाश की जा रही है।
दरअसल विजय नगर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पशु आहार के नाम पर पैसा ले लिया। विजय नगर थाने में फरियादी राघवेंद्र प्रताप की शिकायत पर आरोपी हुकुमचंद ठाकरे और रामदास ठाकरे दोनो निवासी बड़वाह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपियों ने पशु आहार सप्लाई करने के नाम पर 12 लाख रुपये ले लिए और माल नहीं भेजा।
गौरतलब है कि यह मामला लगभग 4 साल पहले घटना हुई थी अब जाकर केस दर्ज किया गया है।
