इंदौर में दो साल बाद मनेगा ऐतिहासिक होली का त्योहार,होली की तैयारियों को लेकर के प्रशासन मुस्तैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

होली का पर्व काफी धूमधाम से पूरे देश भर में मनाया जाता है लेकिन अगर इंदौर शहर की बात की जाए तो एक मात्र इंदौर में होली के दिन को लेकर के नगर वासियों में एक अलग उत्साह इसलिए भी है कि 2 साल बाद होली का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाएगा जहां एक और होली की तैयारियों को लेकर के प्रशासन मुस्तैद है वही कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है जहां 4000 पुलिसकर्मी होली और रंग पंचमी के पर्व को लेकर सड़कों पर तैनात रहेंगे पूरे शहर में ड्रोन कैमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी वही शरारती तत्वों पर वैधानिक रूप से कार्यवाही की जाएगी खास बात यह भी है कि कोरोना के करण 2 साल बाद रंग पंचमी का गैर निकालना है जिसको लेकर के पूरे रूट मैप निरीक्षण कर लिया है वही सभी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर बैठक भी ली गई है शहर में शांति पूर्ण रूप से इस पर्व को मनाया जाएगा खुशहाली और रंगों के इस पर्व में शहर में होने वाले पारंपरिक कार्यक्रम शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश एक नई मिसाल के रूप में दिखाई देंगे।

Exit mobile version