महालक्ष्मी नगर में रहने वाले दो साल तीन महीने के प्रियांश पुत्र मनीष खांडू की छत से गिरने से मौत हो गई। लसूड़िया थाना पुलिस ने बताया कि रविवार शाम मासूम घर की पहली मंजिल पर खेल रहा था। गैलरी में लगी रैलिंग से अचानक उसने झांका तो वह नीचे गिर गया। पिता घर के अंदर काम कर रहे थे। आवाज आई तो बाहर भागे और देखा तो बच्चा जमीन पर पड़ा था। उन्होंने भागकर बच्चे को उठाया तो उसके सिर में गंभीर चोट थी। तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
