इंदौर में तेज गति से आई कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, रैलिंग में घुसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के बीआरटीएस के एमआईजी चौराहे के पास शनिवार देर रात तेज गति से आती एक कार के चालक ने तीन-चार गाड़ियों को ठोंकते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया और बाद में रैलिंग तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। कार में चार युवक सवार थे, जो नशे की हालत में थे।

एमआइजी थाना पुलिस के अनुसार घटना रात साढे 12 बजे की है। कार एमपी-09 सीझेड-2959 के चालक विनोद निवासी न्यू पलासिया ने अपनी कार को तेज गति से चलाते हुए वहां से गुजर रही तीन गाड़ियों को ठोंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इनमें एक कार एमपी-09 वीवी-5060 भी शामिल है। बताया जा रहा है कि जिस कार ने क्षतिग्रस्त किया उस कार में सौरभ माहेश्वरी और उनके तीन साथी सवार थे। हालांकि थाना प्रभारी एमआईजी अजय वर्मा ने बताया कि घटना के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिन्हें बाद में हटवाया गया। पुलिस ने मामले में सोमवार को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गलत नंबर प्लेट और तेज आवाज वाले साइलेंसर बनाने और लगाने वालों पर होगा केस दर्ज-
यातायात को सुगम, सुरक्षित और सुखत बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार को पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने आदेश जारी किया है कि अब किसी भी वाहन चालक में अमानक नंबर प्लेट और मोडिफाइ साइलेंसर बनाने वाले गैराज और गाड़ियों में लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर, धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। सीपी ने ऐसे सभी लोगों के खिलाफ धारा 144 के तहत आदेश जारी किया है।

Exit mobile version