इंदौर में डबल मर्डर का मामला कमरे में खून से सनी मिली मां-बेटे की लाश आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मिनी मुम्बई कहे जाने वाले इन्दौर के बाणगंगा थाना छेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई बेरहम पति ने अपनी पत्नी और अपने बेटे की हत्या कर फरार हो गया पूरे मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

दोहरे हत्याकांड से छेत्र में फैली इन्दौर में रिश्तों को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ बाणगंगा थाना छेत्र में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी और बेटे की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी दरअसल पूरी घटना इन्दौर के बाणगंगा थाना छेत्र की गणेशधाम कालोनी की है जहाँ महाराष्ट्र के अकोला का रहने वाला परिवार काम की तलाश में इन्दौर आया था जहा पति कुलदीप ने पहले अपने 11 साल के बेटे आकाश की धरदार हथियार से गला रेतकर हत्या की उनके बाद अपनी पत्नी शरदा बाई की हत्या कर फरार हो गया पूरे मामले में मकान मालिक की सूचना पर पूलिस मोके पर पहुची तो देखा दोनो के शव कमरे में पड़े थे मोके पर एफएसएल की टीम भी पहुची ओर जांच कर दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की पुलिस के मुताबिक हत्या पति कुलदीप ने की फिलहाल आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है उनके पकड़े जाने के बाद हत्या की वजह का खुलासा हो पायेगा। वही इस दोहरे हत्याकांड ने इन्दौर पुलिस को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Exit mobile version