इंदौर में ठण्ड का असर दोपहर में थोड़ा कमजोर सर्दियों ने अपने तेवर थोड़े कम किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मौसम के बदलने के साथ ही सर्दियों ने अपने तेवर थोड़े कम कर दिए है, जहाँ सुबह और रात में ठण्ड ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है, वही अभी ठण्ड का असर दोपहर में थोड़ा कमजोर पड़ रहा है, वही मौसम 

जानकारों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तक इसी तरह मौसम बने रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है, दरअसल, पिछले दिनों उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर इंदौर सहित पूरे मालवा निमाड़ में देखने को मिला था, जिसके कारण शीत लहर चलने का दौर लगातार जारी था, वही शहर में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री, तो वहीं अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री तक पहुंच गया था, वही आज से मौसम के बदलने के बाद ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक शहर का मौसम में तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं आगामी फरवरी माह में मौसम के सामान्य बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में इंदौर शहर से सर्दी पूरी तरीके से विदाई ले लेगी और लोगों को कड़ाके की चुभती ठंड से राहत मिलेगी।

Exit mobile version