इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की विकास कार्यों की आगामी 3 माह की कार्ययोजना

By Abhishek Raghuvanshi
7 Min Read

• 400 करोड़ से अधिक राशि से निर्माणाधीन / प्रस्तावित 37 किलोमीटर लम्बाई के मेजर रोड़ जिसमें तेजाजी नगर से भंवरकुआं, आर.ई. 2. एम.आर. 3. एम. आर. 5. आर.डब्ल्यु. 1 इत्यादि प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को तेज गति से कराया जायेगा। आगामी 3 माह में लगभग 3 कि.मी. लंबाई मे प्रमुख सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

प्राथमिकताएं

राजवाड़ा, गोपाल मंदिर, मल्हारराव होलकर एवं बोलिया सरकार छत्रियो को जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कराया जावेगा। 40 करोड़ की लागत से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल एम.जी. रोड़ तक का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। लगभग 3.00 करोड़ की लागत से खजराना गणेश मंदिर प्रवेश द्वार कार्य पूर्ण कराया जायेगा।

पूल / पुलिया :

- Advertisement -

• हाथीपाला पुल का नव निर्माण तथा तीन ईमली चौराहा के पास स्थित पुल के चौडीकरण का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा। साथ ही आगामी 03 माह में साउथ तोड़ा, नार्थ तोडा. बदल का भट्टा, सर्वहारा नगर गली नंबर 05 व 06, न्याय नगर, तीन ईमली बस स्टैण्ड के पास, ग्राम कनाडिया में सेवा कुंज अस्पताल के पास, आदर्श इंदिरा नगर धार रोड तथा तुलसी नगर मेन रोड़ के निर्माणाधीन पुल / पुलियाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जावेगा।

हाकर्स झोन :

• प्रत्येक वार्ड में न्यूनतम 1 हाकर्स झोन निर्माण के निगम के संकल्प के कम में आगामी 3 माह में 15 नये हाकर्स झोन विकसित किये जायेंगे।

विद्युत विभाग :

B.E.S.L. के माध्यम से परम्परागत 80,000 स्ट्रीट लाईट को एल.ई.डी. लाईट्स में परिवर्तित करने की परियोजना अन्तर्गत आगामी 3 माह में 20,000 नई एल.ई.डी. लाईट्स लगाई जावेगी।

संजीवनी क्लीनिक :

प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु 85 नये संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। आगामी 3 माह में 15 संजीवनी क्लीनिक के निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जायेंगे।

यातायात विभाग :

  • • शहर के प्रमुख मार्ग यथा (01) देवास नाका चौराहा (02) नवलखा भी चौराहा इत्यादि प्रमुख चौराहों के लेफ्ट टर्न एवं सौन्दर्यकरण के कार्य पूर्ण जायेगे।
  • यातायात पुलिस से समन्वय कर विभिन्न चौराहो के लेफ्ट टर्नका कार्य, ट्राफिक सिग्नल का सिनाईजेशन का कार्य कराया जायेगा।
  • शहर के सभी महत्वपुर्ण चौराहे पर अत्याधुनिक सिग्नल व्यवस्था हेतु Integrated Traffic Management System (ITMS) स्थापित करने की कार्यवाही की जावेगी। शहर के नागरिक की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सिटी सर्विलेन्स नीति लागू की जायेगी। जिसमे प्रत्येक सार्वजनिक स्थल भवनो / कॉलोनियों के आगमन / प्रस्थान के द्वार एवं पार्किंग स्थानों को सी. सी.टी.वी कैमरे से इन्टीग्रेटेड कन्ट्रोल कमाण्ड सेन्टर से जोड़ा जायेगा।

बहुमंजिला पार्किंग :

• इन्दौर नगर की पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के साथ ही ऑफ स्ट्रीट पार्किंग, ऑन स्ट्रीट पार्किंग के विकास की योजनाएं भी तैयार की गई है।

अमृत योजना :

  • (1) मूसाखेडी स्थित पानी की टंकी तथा टूटी प्रेस मयुर नगर टंकी से वार्ड क्र. 51, 52 और 54 में (2) ग्रेटर वैशाली सिद्धीपुरम स्थित पानी की टंकी तथा कैंट रोड़ टंकी से वार्ड क्र. 79, 80, 81 और 82 तथा (3) मित्रबंधु नगर पानी की टंकी से वार्ड क्र. 39 तथा 41 में जलापूर्ति
  • नगर, आनंदी नगर इत्यादि कॉलोनियों में गंदे पानी के सप्लाय की समस्या के निराकरण हेतु रूपये 54.00 लाख की लागत की से पाईप लाईन बिछाने का कार्य पुर्ण कराया जावेगा।
  • • 102 अहिल्यावन विकसित किये जा चुके है आगामी 03 माह में 104 अविकसित उद्यानो को विकसीत कराया जावेगा।

भू-जल संवर्धन महा अभियान :

● भारत सरकार द्वारा संचालित जल शक्ति अभियान को संपूर्ण प्रदेश में लागू किया गया, जिसे इन्दौर ने हाथो-हाथ लेकर भूजल संवर्धन अभियान का आगाज करते हुवे रेन वाटर हार्वेस्टिंग बायलॉज को लागू करते हुए प्रथम चरण में नगरीय क्षेत्र में एक लाख संरचनाओं पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में स्थित जल संरचनाओं यथा नदी तालाब, कुएं बावडी के संवर्धन एवं संरक्षण का अभियान चलाया जावेगा।

• वार्ड क्र. 37 अंतर्गत योजना क्र. 94 ई.डी. सेक्टर, वक्रतुण्ड नगर, संजीवनी नगर, मुमताज

वायु गुणवत्ता में सुधार :–

• शहरी क्षेत्र में वायु प्रदुषण की रोकथाम तथा वायु गुणवत्ता के लिये जिला प्रशासन मंत्र प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, यातायात विभाग, औद्योगिक संस्थाओं इत्यादि के साथ कर वायु गुणवत्ता सुधारने हेतु प्रयास किये जा रहे है।

• शहरी क्षेत्र में हो रहे समस्त निर्माण कार्यों को ग्रीन कव्हर से ढककर निर्माण कार्य कराने तथा निर्माण सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने हेतु ग्रीन कलर से ढककर लिये जाने का प्रावधान किया गया है। नगरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाले C&D waste को नगर निगम द्वारा 100 टी.पी. डी. के.

प्रसंकरण प्लांट पर ले जाया जाता है।

• हरियाली क्षेत्र में वृद्धि एवं Air Quality Improvement हेतु शहर में Green Space Development/City Forest विकसित करने हेतु क्रमशः 01. सती टेकरी 02. टिगरिया बादशाह स्थानो का चयन कर Green City Forest के कार्य योजना के अन्तर्गत शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जावेगा।

गरीबो के लिये आवास :

• प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 15990 ( 1BHK, 2BHK, 3BHK) आवासीय ईकाईयो का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके तहत 848 हितग्राहियो को आधिपत्य दिया जा चुका है। आगामी 03 माह में क्रमशः (01) अरावली परिसर (भूरी टेकरी), (02) गुलमर्ग परिसर (कनाडिया), (03) नील गिरी परिसर (सनावदिया), (04) पलाश परिसर- 01, 02, 03 (सिलीकॉन सिटी, ओमेक्स हिल्स) में निर्माणाधीन 6258 आवासीय ईकाईयों में हितग्राहियो को अतिशीघ्र आधिपत्य दिया जावेगा।

भिक्षुक मुक्त :

• देश के 10 शहरों में चयनित इन्दौर शहर में भिक्षुकों का सर्वेक्षण, रेस्क्यू, पूर्नवास व कौशल प्रशिक्षण देकर तथा “नो-भिक्षा अभियान चलाया जाकर इन्दौर शहर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाया जावेगा।

स्वच्छ भारत मिशन :

• स्वच्छता आज इन्दौर की पहचान है। इन्दौर की जनता के सहयोग से इसे कायम रखते हुवे देश में इन्दौर को स्वच्छता में सिरमौर बनाये रखा जावेगा।

Exit mobile version