इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 30 जनवरी 2022 से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. जीवन साहू की स्मृति में कैरम एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. अतुल लागू की स्मृति में टेबल टेनिस स्पर्धा का आयोजन 30 जनवरी से इंदौर प्रेस क्लब में किया जा रहा है। स्पर्धा का शुभारंभ इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया।
प्रेस क्लब सदस्यों और मीडियाकर्मियो के लिए आयोजित दोनों स्पर्धाओं में 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कैरम स्पर्धा में 46 और टेबल टेनिस स्पर्धा में 24 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। शुभारंभ अवसर पर श्रीमती आशा साहू एवं श्रीमती ज्योति लागू विशेष रूप से उपस्थित रही।। इस मौके पर शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी भी मौजूद रहें कार्यक्रम में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) का उपाध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ खेल पत्रकार विकास पाण्डे और राष्ट्रीय विजेता बनने पर वरिष्ठ पत्रकार श्री विभूति शर्मा का सम्मान भी किया गया
दोनों स्पर्धा के शुभारंभ के अवसर पर आईडी अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा और कलेक्टर मनीष सिंह ने कैरम और और टेबल टेनिस खेला
