अपने संस्थापकों में से एक वरिष्ठ पत्रकार और इंदौर के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहे श्री बाला राव इंगले के जन्मशती समारोह के मौके पर इंदौर प्रेस क्लब में उनसे जुड़ी यादों को ताजा किया गया। इंदौर के उपमहापौर रहे श्री इंगले के कारण है इंदौर का ऐतिहासिक राजवाड़ा निजी हाथों में जाने से बच गया। इंदौर से जुड़े अनेक मुद्दों पर उन्होंने मैदान में आकर भी संघर्ष किया था।
इस मौके पर पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार विषय पर आयोजित परिसंवाद में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पूर्व सांसद और वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री कल्याण जैन, वरिष्ठ पत्रकार लोकमत समूह के रोविंग एडिटर श्री अभिलाष खांडेकर, अभ्यास मंडल के संस्थापक श्री मुकुंद कुलकर्णी, चिंतक और विचारक श्री अनिल त्रिवेदी, मासिक राष्ट्रीय पत्रिका रविवार डाइजेस्ट के प्रधान संपादक श्री सुभाष खंडेलवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार के बिना पत्रकारिता का कोई औचित्य नहीं है।
कार्यक्रम में श्री इंगले की पुत्री श्रीमती अरुणा जोशी और दोनों पुत्र उदय इंगले व संजय इंगले के साथ ही अनेक परिजन और शुभचिंतक भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में पद्मश्री भालू मोंढे, पूर्व कुलपति डॉ भरत छापरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद मालू, श्रमिक नेता श्याम सुंदर यादव, वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेखे,एकनाथ हीर पाठक, शशि शुक्ला,प्रकाश हिंदुस्तानी, रमन रावल, क्रांति चतुर्वेदी, कीर्ति राणा, नवीन जैन, गजानंद वर्मा, शिवाजी मोहिते, आलोक खरे, किशोर कोडवानी, शशिकांत गुप्ते, अजय सारड्डा सहित शहर के कई प्रबुद्ध नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद थे।
