इंदौर डीसीपी का हैप्पीनेस मॉड्यूल, थाने में जन्मदिन मनाओ, पुलिसकर्मी शाम परिवार के साथ बिताएं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
Special Surveillance Team Eagle Mobile : UP Police big step to stop crime  Four thousand criminals of Moradabad will be verified - अपराध रोकने के ल‍िए  यूपी पुलिस का बड़ा कदम, मुरादाबाद

काम के दबाव में अफसरों ने छुट्टियां देना बंद कर दी। अब फिर से पहल शुरू हो गई है।
दौड़ भाग और तनावभरी जिंदगी में पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी की खबर आई है। चार नंबर जोन के डीसीपी ने उन्हें रिचार्ज करने के लिए हैप्पीनेस मोड्यूल की शुरुआत की है। पुलिसकर्मियों को जन्मदिन पर बधाईयां, तोहफे और छुट्टी देने का सिलसिला शुरू करवाया है।

डीसीपी जोन-4 राजेश कुमारसिंह के मुताबिक पुलिसकर्मी दिन-रात ड्यूटी में लगे रहते हैं। जरा सी चूक-गलती पर उन्हें तत्काल सजा भी मिल जाती है। ऐसे में उन्हें खुश रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए गुरुवार से नौ थानों में हैप्पीनेस मॉड्यूल लागू किया गया है। हमने तय किया है कि अब जिस भी पुलिसकर्मी का जन्मदिन होगा संबधित टीआइ केक काटकर उसे बधाई देंगे। थाने में स्टाफ के साथ रोलकाल के वक्त जन्मदिन मनाया जाएगा ताकि वह अपने परिवार का माहौल महसूस कर सके। डीसीपी स्वयं भी फोन कर उसे बधाईयां देंगे। उन्होंने तय किया है कि बर्थडे बॉय को उस दिन शाम के वक्त ड्यूटी से राहत दी जाएगी ताकि शाम परिवार को दे सके।

सिपाही का थाने में जन्मदिन मनाया
गुरुवार को द्वारकापुरी थाने से इस मॉड्यूल की शुरुआत की गई है। द्वारकापुरी में सिपाही महेंद्रसिंह परिहार जन्मदिन था। टीआइ सतीश द्विवेदी ने परिहार का जन्मदिन मनाया और केक काटा और बधाईयां दी। डीसीपी ने भी जवान को फोन कर बधाई दी।

पहले भी हुई थी शुरुआत
अफसरों ने पहले थानों में रोस्टर बनाकर इसकी शुरुआत की थी लेकिन काम के दबाव में अफसरों ने छुट्टियां देना बंद कर दी। गुरुवार दोबारा पहल शुरू होने से पुलिसकर्मी काफी खुश है।

- Advertisement -
Exit mobile version