इंदौर जिले में अब तक लगभग 17 इंच औसत वर्षा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक गत वर्ष आज दिनांक तक हुई वर्षा की तुलना में 138.2 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 5 इंच) अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में इस वर्ष अब तक 429.4 मिलीमीटर (लगभग 17 इंच) औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 291.2 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 11 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 473 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 397 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 409.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 516.3 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 351 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 234.9 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 221.3 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 310.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 313 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 376.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

Exit mobile version