इंदौर चंदननगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले यूपी से रहने आये 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्न से मोबाइल पर बात कर रहा था उसी वक़्त मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बात कर रहा था तभी युवक को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई वही चंदन नगर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है
चार्जिंग लगे मोबाइल पर बात करना किसी व्यक्ति को इतना भारी पड़ जायेगा किसी ने सोंचा भी नही होगा जी हां हम बात कर रहे है इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में कारपेंटर सुजीत की जो की दो दिन पहले ही यूपी से काम करने इंदौर आया था और रात करीब 10 बजे सुजीत अपनी पत्नी से चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात कर रहा था तभी सुजीत के चिल्लाने की आवाज आई जिस पर सुजीत का भाई दौड़ कर पहुचा और देखा तो सुजीत नीचे गिरा हुआ पड़ा था वही गंभीर हालत में सुजीत को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा कुंच देर इलाज चलने के बाद सुजीत ने दम तोड़ दिया वही चन्दनगर पुलिस ने मौके पर पहुच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्मार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है
