–इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीजेपी पार्षदों के साथ बैठक की…बैठक में जनसेवा अभियान के साथ ही स्वच्छता में क्षेत्र में लगातार छठवीं बार नंबर वन आने पर मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर भी चर्चा की गई ।
17 सितंबर से जनसेवा अभियान जारी है..इस अभियान की समीक्षा के साथ ही आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीजेपी पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की…बैठक में महापौर ने सभी पार्षदों से चर्चा कर 30 अक्टूबर तक जनसेवा अभियान के तहत आए आवेदक हितग्राहियों को लाभ दिलवाने की रूपरेखा भी बनाई गई….इसके अलावा बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण में छठवीं बार नंबर वन आने पर शहर में मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर भी महापौर ने पार्षदों से चर्चा की ।
