कुछ दिन पहले सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर रेल्वे स्टेशन के नवीनीकरण की योजना को साझा किया था। इंदौर में बनने वाला ये स्टेशन देश के बेहतरीन स्टेशन में से एक होगा।
अब सांसद शंकर लालवानी ने प्रस्तावित स्टेशन में क्या सुविधाएं हो इसके लिए सुझाव मंगवाए है और इसके लिए एक गूगल फॉर्म जारी किया है। आप सांसद लालवानी के सोशल मीडिया पर जाकर इस फॉर्म को भर सकते हैं।
सांसद लालवानी ने कहा कि मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेलमंत्री मा.श्री अश्विनी वैष्णव जी ने इंदौर को एक भव्य रेलवे स्टेशन बनाने के लिए कांसेप्ट को मंजूरी दी है और इसके टेंडर डॉक्यूमेंट पर काम जारी है।
इस प्रस्तावित स्टेशन से जुड़ी सुविधाओं या अन्य किसी भी विषय पर आप अपने सुझाव गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा कर सकते हैं।
https://forms.gle/WjN2f4AxuiavQvGr7 आपके सुझाव आप इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन दे सकते है
