इंदौर में आत्महत्याओं के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है इसी कड़ी में इंदौर के दो थाना क्षेत्रों में दो आत्महत्याओं के मामले सामने आए जहां पहले मामले में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं दूसरे मामले में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल दोनों ही मामलों में पुलिस काफी बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
पहला मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली वही बताया जा रहा है कि युवती ज्योति मूल रूप से खरगोन जिले की रहने वाली थी लेकिन पढ़ाई के लिए इंदौर में ही काफी दिनों से रह रही थी वही वह अक्सर पढ़ाई के चलते तनाव में रहती थी वह इंदौर के जीडीसी कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी तो वही आईपीएस बनने के लिए कॉन्पिटिटिव एग्जाम की भी तैयारी करने में जुटी हुई थी और इन सब बातों से वह काफी डिप्रेशन में रहती थी और घटना के कुछ देर पहले भी वह कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी की कोचिंग के लिए गई थी और जब वह वापस लौट कर आई तो उसने अज्ञात जहरीली वस्तु खाकर आत्महत्या कर ली जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक बचपन से पुलिस अफसर बनने का सपना देखती थी और इसी सपने को साकार करने के लिए वह लगातार एग्जाम की तैयारी करने में जुटी हुई थी और संभवत इसी के चलते वह डिप्रेशन में रहती थी और इसी के चलते उसने इस तरह से कदम उठा कर आत्महत्या कर ली ,पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन परिजनों के बयानों के आधार पर ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं दूसरी घटना इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र की है भवर कुआं थाना क्षेत्र में रहने वाले रितेश ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बता दे रितेश मूलतः खरगोन जिले का रहने वाला था और इंदौर के होलकर कॉलेज से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था वह भवर कुआं थाना क्षेत्र के पालदा में कमरा किराए का लेकर रहता था और उसके साथ उसकी बहन भी रहती थी पिछले दिनों तबीयत खराब हो जाने की बात कह कर वह अपनी बहन को अपने गांव छोड़ आ गया था और जब वह अपने कमरे में अकेला था उसी समय उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल जब पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने पूरे मामले की सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है वही बताया जाता है कि वह पढ़ाई में काफी होनाहार था लेकिन पिछले कुछ दिनों से अपनी बीमारी के चलते डिप्रेशन में था संभवत इन्ही सब बातों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
