इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में टैंकर ने युवक को रौंदा घटनास्थल पर हुई युवक की मौत।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने एक युवक को रौंद दिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर स्थित बोहरा कॉलोनी का है जहां से शाश्वत गारगव नामक युवक अपने ऑफिस से घर की ओर आ रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने शाश्वत को रौंद दिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई टैंकर चालक अपना टैंकर लेकर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया पुलिस के मुताबिक शाश्वत आयशर कंपनी का कर्मचारी था और वह अपने नाइट ड्यूटी समाप्त करके घर की ओर जा रहा था फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर टैंकर की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version