इंदौर के एमजीएम कॉलेज में रैगिंग मामले मे छात्र हुए पुलिस की जांच से परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कुछ दिन पूर्व शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की घटना का मामला सामने आया था। मामले में एमजीएम कॉलेज के डीन द्वारा थाने में आवेदन देकर छात्रा की रेलिंग के संबंध में पुलिस को अवगत कराया था, जिसके बाद से ही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच में जुट गई। लेकिन इस जांच की आंच से अब छात्र परेशान होने लगे है। जिसको लेकर अब छात्रों ने पुलिस की जांच से परेशान हो कर ज्ञापन दिया है।

इंदौर के एमजीएम कॉलेज में जूनियर छात्रों से सीनियर छात्र द्वारा रैगिंग लेने की शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत के बाद अब छात्रों से पुलिस को एक आवेदन मिला है। पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्रों द्वारा दिए गए आवेदन से पहले मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा ही एफआईआर कराई गई थी, इस कारण से अब इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे, रैगिंग के कुछ वीडियो के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। वही पुलिस अधिकारी जल्द मामले में संबंधित छात्रों खिलाफ कार्रवाई की बात भी कह रहा है।

: मेडिकल कॉलेज के छात्र परेशान होने लगे हैं छात्रों ने एक ज्ञापन दिया है जिसमें मांग की गई है कि यह जांच जल्द से समाप्त की जाए, फ़िलहाल पुलिस ने मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, पुलिस का कहना है कि जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version