इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की मैजिक वाहन से गिरने से मौत हो गई पूरे मामले में पुलिस ने मैजिक वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के भील कॉलोनी में रहने वाली महिला शगुन बाइ मुसाखेड़ी चौराहे से भील कॉलोनी जाने के लिए मैजिक वाहन सवार हुई थी लेकिन मैजिक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक मैजिक वाहन चला दिया जिसमें महिला मैजिक वाहन से नीचे गिर पड़ी जिसमें शगुन बाई को गहरी चोट आई जिसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था वही आज सुबह महिला की मौत हो गई पूरे मामले में पुलिस ने मैजिक वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।
