आगामी दिनों में नवरात्रि का त्यौहार शुरू होने वाला है जिसे लेकर पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम कर लिए हैं वही बाणगंगा क्षेत्र में होने वाले गरबा आयोजन को लेकर आज सभी गरबा संचालकों को बुलवाकर उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि आगामी दिनों में नवरात्रि का पर्व शुरू हो जाएगा जिसमें बाणगंगा क्षेत्र में सबसे अधिक गरबा पंडाल बनते हैं जहां पर नन्ही बालिकाओं द्वारा गरबा किया जाता है उन्हीं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र के 100 से अधिक गरबा संचालकों को बुलाकर उचित दिशा निर्देश दिए गए नहीं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी उन्हें सजग रहने के लिए कहा गया है वहीं समस्त पंडालों पर पुलिस की भी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी ताकि त्यौहार सौहार्दपूर्ण तरीके से निपट सके।
