आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बता दें कि इस वर्ष पीएम मोदी और जगन मोहन रेड्डी के बीच चौथी मुलाकात है। दोनो नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले हुई मुलाकात में आंध्र प्रदेश के सीएम ने राज्य के कई परियोजनाओं को लेकर पीएम मोदी से बातचीत की थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस दौरान वो पीएम मोदी को दो ज्ञापन सौपेंगे. पहले ज्ञापन में तीन मांगे होंगी.
पहले ज्ञापन में टीडीपी के प्रौद्योगिकी सलाहकार हरि प्रसाद के खिलाफ फाइबरनेट घोटाला मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाएगी, इसके अलावा अमरावती लैंड स्केम की जांच और लेजिसलेटिव काउंसिल उन्मूलन से संबंधित ज्ञापन पीएम को सौंपा जाएगा.
वहीं, दूसरे ज्ञापन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फंड की मांग करेंगे. इसमें 4006 करोड़ का पोल्लावरम प्रोजेक्ट, 4830 करोड़ का जीएसटी रिवेन्यू, 2253 करोड़ का स्थानीय अनुदान, 18,830 करोड़ का रेवेन्यू डेफीसिट अनुदान, 14 मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय मदद और MNREGA फंड के तहत पुराने पेडिंग्स क्लियर करने की मांग की जाएगी.
NDA में शामिल होने की अटकलें
मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को पानी के मुद्दे पर होने वाली शीर्ष परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे. मोदी से होने जा रही जगन की मुलाकात से राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ गया है और अटकलें तेज हो गयी हैं कि वाईएसआर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकती है. रेड्डी इस सिलसिले में पहले गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली आए हैं. हालांकि, उस समय रेड्डी प्रधानमंत्री से नहीं मिल पाए थे.
