अवैध प्रगति पार्क के भूमि विक्रेताओं को कलेक्टर का नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
इंदौर में पटवारी चला रहे समानांतर कार्यालय, कलेक्टर ने दी चेतावनी- 24 घंटे में बंद नहीं किए तो होगी जांच

कलेक्टर मनीष सिंह ने बिचौली मर्दाना मेन रोड पर बनी अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क के भूमि विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। पक्की कांक्रीट रोड बनाकर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर अवैध कॉलोनी प्रगति पार्क बना दी। पक्का कांक्रीट रोड निर्माण कर अवैध कॉलोनी बना दी। इसकी न तो अनुमति ली गई और रजिस्ट्रेशन ऑफ कालोनाइजर टर्म्स एण्ड कंडीशन रूल 1999 एवं 2014 की किसी भी शर्त का पालन भी नहीं किया। यह शासकीय नियमों के उल्लंघन एवं धोखाधडी एवं अवैधानिक है। इस संबंध में बुधवार को कलेक्टर सुनवाई करेंगे।

Exit mobile version