इंदौर। इंदौर में टीचर पत्नी से गैंगरेप के आरोपी बिल्डर के फार्म हाउस को तोड़ने प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है। सेक्स एडिक्ट बिल्डर राजेश विश्वकर्मा का मांगलिया स्थित फार्म हाउस आज पुलिस-प्रशासन और निगम जमींदोज कर रहा है , कलेक्टर मनीष सिंह ने इस कार्रवाई के लिए सुबह से तैयारी शुरू करवाई और एसडीएम रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अफसरों को मौके पर भेजा , फार्म हाउस तोड़ने की कार्रवाई बुलडोजर और फोर्स के साथ चल रही है। कलेक्टर मनीष सिंह का स्पष्ट कहना है कि इंदौर में अपराधियों के खिलाफ लगातार इस तरह की कार्रवाई चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। महिला उत्पीड़न के ऐसे मामलों में तो आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । बता दें कि छत्तीसगढ़ की 32 साल की टीचर से शादी कर उसके साथ दरिंदगी करने और करवाने वाले बिल्डर राजेश विश्वकर्मा के फार्म हाउस पर ऐशो आराम की हर चीज मौजूद है। कमरों में महंगे बेड, सोफे, अलमारियां और अन्य सामान रखा है।
फार्म हाउस से सेक्स टायज, पोर्न मूवी डीवीडी सहित कई आपत्तिजनक चीजे बरामद
नौकर, दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप कराने, नग्न डांस कराने और नहीं करने पर प्राइवेट पार्ट को सिगरेट को दागने वाले हैवान पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। बातचीत और हावभाव से सामान्य दिखने वाला आरोपी पति सेक्स एडिक्ट है। वह पोर्न मूवी दिखाकर उसमें दिखाए तरीकों से संबंध बनाता, संबंध बनाते समय न केवल अप्राकृतिक कृत्य करता, मुखमैथुन कराता, दातों से काटता और सेक्स टॉय का उपयोग करता, बल्कि विरोध करने पर सिगरेट से भी दागता था। सेक्स उसने अपने फार्म हाउस को अय्याशी का अड्डा बना रखा था। फार्म हाउस पर ऐशोआराम की हर चीज मौजूद थी। फर्नीचर से लेकर लग्जरी कमरे, कॉटेज, कमरों में महंगे बेड, सोफे, महंगा साजो-सामान, ऑडी कार, खटकेदार चाकू, एयर गन बंदूक, एयरगन पिस्टल, फार्म हाउस में घूमने के लिए छोटी ट्रैवलिंग की गाड़ियां, स्पोर्ट्स साइकिल और सेक्स टॉय सहित कई ऐसी आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। आरोपी ने फार्म हाउस में एक बार भी बना रखा था, जिसमें महंगी शराब थी। आरोपी का नौकर और दो दोस्त गिरफ्तार हो चुके हैं। चौथा दोस्त छत्तीसगढ़ में पकड़ाया है, जिसे लेने एक टीम रवाना हो गई है।बीजाघाट, बेमतरा छत्तीसगढ़ की एक 32 वर्षीय महिला शिक्षिका ने बिल्डर राजेश विश्वकर्मा और उसके दोस्तों विवेक विश्वकर्मा, विपिन भदौरिया, फार्म हाउस के कर्मचारी अंकेश बघेल और एक अन्य पर केस दर्ज कराया था। हैवानियत की शिकार शिक्षिका ने राजेश से शादी डॉट काम पर परिचय होने के बाद शादी की थी। मूलत: नागदा का राजेश पहली पत्नी को छोड़ चुका था। पहली पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा रखा था। वह इंदौर के एबी रोड मांगलिया में फार्म हाउस में नौकर विपिन के साथ रहता था। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस की टीम जांचकर्ता महिला एसआई के साथ रविवार को उसके युवराज फार्म हाउस पहुंची। सभी उस समय सकते में आ गए जब मौके से खटकेदार चाकू, एयर गन बंदूक, एयरगन पिस्टल और सैक्स टॉयज सहित कई ऐसी आपत्तिजनक चीजें मिली जिनका नाम तक लेने में महिला एसआई को शर्म महसूस हुई। ये भी खुलासा हुआ है कि राजेश के दोस्त विपिन और अंकेश फार्म हाउस पर अय्याशी के लिये अन्य युवतियों को भी लाते और पार्टी करते करते थे।
