अन्नपूर्णा मंदिर पर आयोजित श्री राम कथा में आज परम पूज्य दीदी मां ऋतंभरा जी ने 1990 व 1992 में राम मंदिर निर्माण हेतु कलंकी ढांचे को हटाने के लिए जिन कारसेवकों ने संघर्ष कर कार सेवा की थी ऐसे वीर राम भक्त कारसेवकों का आज कथा स्थल पर मंच पर बुलाकर पूज्य दीदी मां द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवा दुपट्टा डाल सम्मान किया गया जिसमें सैकड़ों राम भक्त कारसेवक उपस्थित थे विशेष रुप से बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी जी, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुम चंद जी सावला, प्रांत प्रचारक श्री बलिराम जी पटेल, प्रांत मंत्री सोहन जी विश्वकर्मा ,प्रांत संगठन मंत्री नंददासजी दंडोतिया , विनीत जी नवाथे मुकेश जी मोलवा रूपसिंग महेश्वरी विभाग सहमंत्री राजेश जी बिजंवे, विभाग संयोजक तंन्नु जी शर्मा उपस्थित थे व ऐसे कई वरिष्ठ कारसेवक जिन्होंने कठिन चुनौतियों का सामना कर उस कलंक के बाबरी ढांचे को मिटाया था वह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मान के समय कारसेवकों ने अयोध्या तो झांकी है मथुरा काशी बाकी है के जोशीले नारों के साथ पूरा पंडाल गुंजा दिया।
