अमेरिका में बीते 2 हफ्तों में 2 बड़ी घटनाओं के बाद से गन कल्चर को लेकर बड़ी बहस छिड़ी है। लोग कानूनी गलतियों को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं, लेकिन एक बड़ी हकीकत यह भी है कि इन हत्याओं में सोशल मीडिया का भी योगदान है। यह कहने के पीछे तर्क है। दरअसल, फेसबुक के 70% अमेरिकी यूजर यहीं वीडियो लिंक के जरिए किसी भी तरह की बंदूक या सेमी-ऑटोमैटिक राइफल भी आसानी से खरीद सकते हैं।
फेसबुक में गन का सौदा आसान
फेसबुक ने गन-व्यापार में ई-बे और क्रैगसलिस्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक के जरिए गन का सौदा करना बहुत आसान दिख रहा है। बिना किसी रिकॉर्ड के खरीदार और विक्रेता अपनी डील कर रहे हैं।
नियम के अनुसार, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया पर गन जैसी चीजों का लेन-देन प्रतिबंधित है, लेकिन खरीदार जब ‘गन केस’ लिखकर सर्च करता है तो फेसबुक के एल्गोरिद्म पर बंदूक खरीदने के विकल्प नजर आने लगते हैं। यहां काफी कम कीमत पर गन की वैरायटी मिल भी जाती है।
