अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर ने होस्टल में रह रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को दिखाई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर द्वारा इंदौर के विभिन्न छात्रावासो में रह रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को 24 मार्च को फिल्म कश्मीर फाइल्स दिखाई गयी ।

सावन सोनकर ने बताया कि इस फिल्म से कई चीजें सामने आईं हैं। फिल्म में वह सच दिखाया गया है जिसे कई सालों तक दबाया गया। छिपाया गया। कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ, वो यकीनन बहुत दुख की बात है। फिल्म को हर हिंदुस्तानी को देखना चाहिए और हर हिंदुस्तानी को यह याद करना चाहिए कि एक इंसान पर जब अत्याचार होता है, तो कैसा लगता है। इस फिल्म ने हर उस इंसान के इमोशंस को छुआ है, जो इंसानियत में यकीन रखता है और यही इसकी खूबसूरती है। मुझे इस बात की खुशी है कि फिल्म सफल हुई। हर किसी को फिल्म का विषय चुनने का अधिकार है। अगर किसी और को किसी और चीज पर फिल्म बनानी है तो बना सकते हैं

Exit mobile version