शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए जहां यातायात प्रबंधन शहर की सड़कों पर यातायात नियमों का हवाला देता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ रहे है। ताजा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में सामने आया जहां सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उसे किस गाड़ी ने टक्कर मारी पुलिस इसकी जांच कर रही है, राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम गुरमीत वह जनता कॉलोनी की रहने वाली है। राजेंद्र नगर ब्रिज पर कल उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, एक राहगीर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि गुरमीत सत्संग में जा रही थी, हालंकि किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
