मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा, इन्दौर के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनम गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा अग्रवाल समाज के उच्च शिक्षित एवं उच्च आय वर्ग के युवक युवतियो के लिए परिचय सम्मेलन दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को मीरा गार्डन इंदौर पर रखा गया है। प्रातीय युवा महामंत्री दीपेश अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन के प्रथम सत्र मे वैश्य समाज के कल्याणी, दिव्यांग, तलाकशुदा विशिष्ट प्रत्याशीयों का परिचय मंच से कराया जावेगा, सभी प्रत्याशीयों के लिए परिचय पुस्तिका उपलब्ध रहेगी। नरेश अग्रवाल (चोटी वाला) ने बताया कि परिचय सम्मेलन का प्रथम आमंत्रण श्री खजराना गणेश जी को देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने बताया इस अवसर पर पदमचंद जैन, अजय अग्रवाल ,नितेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विजयबाबू बंसल, श्रीमति लीला शिवनारायण अग्रवाल, मनीष खजांची, ओमजी अग्रवाल, केपी अग्रवाल, हीरालाल मोदी ,महावीर गर्ग, जीपी तायल ,श्रीमति किरण तायल, चंचल अग्रवाल, प्रज्ञा निलेश, अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सुरेशजी अग्रवाल ,विदया अग्रवाल मदनलाल जी ,राजू अग्रवाल (रतलाम), N.k. अग्रवाल (फोटोग्राफर), सुभाष चन्द्र गुप्ता अग्रसेन पुष्पांजलि, आदि गणमान्य अग्रबंधु उपस्थित हुए।
