अंजान नंबर से आईं Call, बिना कोई बात किए खाते से निकले 50 लाख रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नई दिल्लीः दिल्ली के कापसहेड़ा में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले एक शख्स के साथ जालसजी का अनोखा मामला सामने आया जब उनके अकाउंट से 50 लाख 63 हजार रुपये निकाल लिए गए वो भी तब जब उन्होंने किसी से ओटीपी तक साझा नही किया.

दरअसल, मामला 13 नवंबर का है जब पीड़ित अपने घर पर थे. उसी समय उनके फोन पर अनजान नवंबर से काल आता है. पीड़ित फोन उठाते है, लेकिन दूसरे तरफ से कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद अलग-अलग नवंबर से कई बार फोन आता है जिसमे कुछ मिस्ड कॉल में बदल जाते है. 2-3 बार वो फोन उठाते भी है.

लेकिन, दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आती. पीड़ित का कहना है कि ये सिलसिला करीब एक घंटे तक चलता है लेकिन उसके बाद जब वो अपने फोन पर आए मेसेज देखते है तो उनके होश उड़ जाते है. उनके एकाउंट से करीब 50 लाख 63 हजार गायब हो चुके थे.

सिक्युरिटी कंपनी चलाने वाले योगेश सिंह का कहना है कि इस साइबर फ्रॉड से उनका बड़ा नुकसान हुआ है. उनके कंपनी में लगभग 400 लोग काम करते हैं. उनकी सैलरी देने में समस्या आ रही है. इसी के साथ साथ PF, ESI और GST भी नहीं भर पा रहे हैं.

- Advertisement -

उन्होंने आगे कहा कि घर पर लड़की की शादी अगले महीने है. इस आर्थिक नुकसान की वजह से मानसिक नुकसान भी काफी हो रहा है. उनका आरोप है कि अभी तक कोई ऐसी कार्यवाई नहीं दिख रही है जिससे उन्हें संतुष्टि मिल सके कि उनके पैसे वापस मिल सके.

Exit mobile version