India News
आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए, इंदौर पुलिस ने किया बलवा ड्रिल अभ्यास।
इंदौर - दिनांक 04 अगस्त 2022 -आगामी त्यौहार एवं कानून व्यवस्था तथा किसी अप्रिय स्थिति में पुलिस बलवा ड्रिल सामग्री से सुसज्जित होकर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें, इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशानुसार अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध /मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देशन में आज दिनांक 04.08.22 को रक्षित केन्द्र इंदौर में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में उक्त मॉक ड्रिल में रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर व उनकी टीम ने रक्षित केन्द्र के बल एवं विभिन्न थानों के बल की साथ लेकर बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।



