India News
हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शहर भर के मंदिरों पर होंगे विभिन्न आयोजन
शहर भर में हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ,,,शहर के विभिन्न मंदिरों में कहीं दो दिवसीय तो कहीं 7 दिन से तक विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे ,,बड़ा गणपति स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर परम पूज्य राम चरण दास जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न आयोजन संपन्न होंगे मंदिर के पवन दास जी शर्मा ने बताया कि 15 तारीख शुक्रवार को विभिन्न प्रकार के जल औषधियों और फलों के रसों से हनुमान जी महाराज का श्रंगार किया गया वहीं 16 अप्रैल को अल सुबह से शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं नाममात्र राशि पर हनुमान रक्षा कवच भी वितरित किए जाएंगे,,,
Abhishek Raghuvanshi April 15, 2022