देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: January 2022

TimeNewsIndia News
India News

ताले सुधारने के नाम पर चोरी करने वाले 02 सिकलीगर चोर, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त मे

✓आरोपी ने दिल्ली व इंदौर में अनेक चोरियां करना कबूला। ✓हाल ही में दिल्ली में हुई सिलसिलेवार चोरीयों के आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा गिरफ्तार, इंदौर के भी कई थाना क्षेत्रों में की है…

January 15, 2022 · 1 min read
कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए राम भक्तों का जुलूस  निरस्त सीधे पहुंचेंगे रेलवे स्टेशन

India News

कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए राम भक्तों का जुलूस निरस्त सीधे पहुंचेंगे रेलवे स्टेशन

इंदौर के कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला द्वारा विधानसभा एक में निकाली जा रही धार्मिक यात्रा मैं कोविड-19 पालन करते हुए जुलूस पर प्रतिबंध लगाते हुए सीधे रेलवे स्टेशन पर गंतलु ताकि यात्रा प्रारंभ की गई है…।

प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर एक बार फिर साधा निशाना

India News

प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर एक बार फिर साधा निशाना

प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर एक बार फिर निशाना साधा है सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक सपा में शामिल हो रहे हैं यह भाजपा के लिए चिंता का विषय है कि 9 विधायक और तीन मंत्री अभी तक निराश हो चुके हैं सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि अभी तो और 15 विधायक सपा में शामिल होंगे वही कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बंगाल में क्यों बीजेपी के नेता तृणमूल में शामिल हो रहे हैं बीजेपी की नीतियां पूरी तरह से फेल हो गई है पंजाब में टिकट वितरण को लेकर सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि जिस तरह का प्रदेश होता है उसके अनुरूप ही टिकट का वितरण किया जाता है महिलाओं को लेकर जिस तरह से प्रियंका गांधी की सोच है उसके अनुसार पंजाब में भी टिकट बांटे जाएंगे हालांकि पंजाब में सिद्धू और चन्नी के बीच चल रही खींचतान पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सिद्धू ने बयान देकर स्पष्ट किया है कि टिकट और मुख्यमंत्री का निर्माण करता है और जो हाईकमान करेगा सिद्धू ने उसे मानने की बात कहि है, मीडिया से बातचीत करते हुए सज्जन सिंह वर्मा यहां तक कह गए कि हमारे हाथ गंगाजल से धुले नहीं होते कई बार हमारे हाथों से कई पाप कर्म भी हो जाते हैं, सज्जन सिंह वर्मा ने यह भी कहा कि हमारे भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम नरेंद्र मोदी के हाथों से कराया गया जबकि यह भूमि पूजन शंकराचार्य के हाथों से होना था

अज्ञात कारणो के चलते 19 वर्षीय युवक ने दी फांसी लगाकर अपनी जान

India News

अज्ञात कारणो के चलते 19 वर्षीय युवक ने दी फांसी लगाकर अपनी जान

इंदौर में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है लेकिन पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है मृतक आनंद यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है और इंदौर काम की तलाश में आया था मृतक लसूडिया थाना क्षेत्र में रहकर स्कीम नंबर 78 में पिज़्ज़ा कंपनी में ट्रेनिंग कर रहा था मृतक आनंद कल शाम को 5:00 बजे पिज़्ज़ा कंपनी के मैनेजर को यह कहकर घर चला गया कि उसकी तबीयत खराब है और जब रात को 8:00 बजे उसके दोस्त खाना लेने घर पहुंचे तो उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर आनंद फांसी के फंदे पर लटका है उसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी फ़िलहाल पुलिस को मृतक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है पुलिस अब कंपनी के मैनेजर व उसके दोस्तों के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है

पतंग के लिए मां ने लगाई डॉट तो गुस्सा होकर घर छोड़ा 15 दिन बाद मिला 12 साल के बच्चे का शव

India News

पतंग के लिए मां ने लगाई डॉट तो गुस्सा होकर घर छोड़ा 15 दिन बाद मिला 12 साल के बच्चे का शव

पतंग के लिए मां की डॉट से गुस्सा घर छोड़ कर लापता 12 साल के बच्चे का शव 15 दिन बाद एक निर्माणाधीन कालोनी की पानी की टंकी में मिलाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बड़ा मत कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा सक्रांति पर निर्धनों को गर्म कपड़ों का वितरण भाजपा राष्ट्रीय महासचिव रहे मौजूद

India News

अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा सक्रांति पर निर्धनों को गर्म कपड़ों का वितरण भाजपा राष्ट्रीय महासचिव रहे मौजूद

अखिल भारतीय बलाई महासंघ प्रति वर्ष विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आयोजित करता रहा है इसी कड़ी में समाज के अध्यक्ष मनोज परमार की अगुवाई में शुक्रवार को गर्म कपड़े मिठाई एवं बच्चों को पतंग वितरित की गई इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से मौजूद थे अखिल भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि लॉक डाउन की अवधि में भी लगातार महासंघ द्वारा गरीबों को सामग्री बांटी गई थी एवं समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ,,,शुक्रवार को तंवर राजपूत धर्मशाला मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पूर्व विधायक जीतू जिराती की मौजूदगी में निर्धन तबके के लोगों को गर्म वस्त्र, मिठाई एव पतंग और चकरे वितरित किए गए,,, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैलाश विजयवर्गीय ने भी मनोज परमार के प्रयासों को सराहा एवं उन्हें शुभकामनाएं दी

सेल्फ टेस्टिंग किट को लेकर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Health & Fitness

सेल्फ टेस्टिंग किट को लेकर कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

इंदौर में जैसे-जैसे कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं वैसे ही लोग कोरोना की सेल्फ टेस्टिंग किट लेकर खुद ही टेस्ट कर रहे हैं, कोरोना की सेल्फ टेस्टिंग किट से अभी तक कितने लोगों के द्वारा टेस्टिंग कर ली गई है इसका डाटा भी स्वास्थ विभाग के पास नहीं पहुंचा है इसी को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी ने सेल्फ टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाने या शहर के प्रमुख दवा दुकानों को ही इसके लिए अधिकृत करने को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा इंदौर में प्रतिदिन हजारों मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं यह आंकड़ा उन मरीजों का है जिनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग से अधिकृत लेब पर जाकर ही टेस्टिंग कराई गई है लेकिन शहर में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने सेल्फ टेस्टिंग किट लेकर अपना खुद का टेस्ट कर लिया है ऐसे लोगों की जानकारी अभी तक स्वास्थ्य विभाग नहीं जुटा पाया है इस लेकर कांग्रेस ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया और सेल्फ टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाने या शहर के प्रमुख दवा दुकानों को ही इसके लिए अधिकृत करने के लिए ज्ञापन दिया कांग्रेस का आरोप है कि संक्रमण बड़ा खतरा बन कर सामने आ रहा है और लोग खुद किट लेकर जा रहे हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है या नेगेटिव इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक नहीं पहुंच रही है साथ ही व्यक्ति द्वारा टेस्ट सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं इसकी भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है ऐसे में व्यक्ति कोरोना पॉजिटव होकर भी घूम रहा है कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल इस तरह की टेस्टिंग किट पर प्रतिबंध लगाया जाए या फिर शहर की कुछ प्रमुख दवा दुकानों को ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसके लिए अधिकृत किया जाए जो सेल्फ टेस्टिंग किट खरीदने वाले व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी विभाग को दे सकें इंदौर में शासन द्वारा अधिकृत कोरोना टेस्टिंग के लिए जिन लैब को अनुमति दी गई है वहां पर भी लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने वाले व्यक्ति द्वारा ही जांच की जाए यह मांग भी कांग्रेस के द्वारा की गई हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि जिन लोगों के द्वारा सेल्फ किट ली गई है उनका डाटा जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंचने वाला है

मकर सक्रांति के अवसर पर खातीपुरा राम मंदिर समिति द्वारा 251 किलो खिचड़ी वितरित

India News

मकर सक्रांति के अवसर पर खातीपुरा राम मंदिर समिति द्वारा 251 किलो खिचड़ी वितरित

मकर सक्रांति के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक सामाजिक आयोजन हुए इसी कड़ी में खातीपुरा राम मंदिर समिति द्वारा 251 किलो खिचड़ी वितरित की गई ,,,, खातीपुरा स्थित राम मंदिर के महामंडलेश्वर राम गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि वर्ष भर में विभिन्न अवसर पर मंदिर समिति भोजन प्रसादी वितरण करती रहती है इसी कड़ी में भगवान सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाता है इस मौके पर समिति द्वारा 251 किलो में प्रसादी वितरित की गई,,

दुष्कर्म मामले मे फरार चल रहा 5000 हजार का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

India News

दुष्कर्म मामले मे फरार चल रहा 5000 हजार का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

इंदौर के कनाडिया थाना पुलिस ने दुष्कर्म के अपराध में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पर पूर्व में पुलिस अधिकारी द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया था आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था तब से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर भाग रहा था पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कनाडिया पुलिस को एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ राहुल खंडेलवाल नामक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था आरोपी पीड़िता को भगा कर ले गया था और फिर उसके साथ या गलत काम किया था लेकिन पीड़िता की शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था लेकिन आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था इस पर पूर्व में पुलिस द्वारा ₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था जब आज पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी क्षेत्र में दिखाई दिया है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा

↑