RSS के 10 शीर्ष नेताओं की आज से दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर होगा गहन मंथन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 10 शीर्ष नेताओं की नई दिल्ली में आज से एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो रही है.
 3 दिन तक चलने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव सहित देश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर मंथन किया जाएगा। इस बैठक में संघ संचालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार, डॉ मनमोहन वैद्य, मुकुंद सीआर, रामदत्त चक्रधर, भैया जी जोशी, सुरेश सोनी, एस वेगया शामिल होंगे।

 इस बैठक में सभी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी। विशेष रूप से कोरोना महामारी सहित और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस चर्चा के दौरान बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।
ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों खासतौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने संक्रमण के प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ और बीजेपी के शीर्ष नेता किसी भी हालत में यूपी की सत्ता को गंवाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में संघ और बीजेपी के नेता डेमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं।इस बैठक को भी उसी कड़ी से जोड़ा जा सकता है।
 ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश के सियासी हालात को लेकर दिल्ली में गत 23 मई को पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय की बैठक हो चुकी है। बैठक में उत्तर प्रदेश को लेकर पार्टी की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा है उसका आने वाले चुनाव पर क्या असर हो सकता है, इस पर चर्चा हुई थी और बाद में पार्टी और कई लीडर उत्तर प्रदेश गए और वहां की हालत का जायजा लिया। इसी आधार पर इस बैठक में विस्तार से चर्चा होना है।

Exit mobile version