देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों के तेजी से बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 57 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 125 नए मामले आए जो 22 जून के बाद सबसे ज्यादा है. संक्रमण की रफ्तार बढ़ते देख दिल्ली सरकार ने कई पाबंदियां लगानी भी शुरू कर दी हैं. क्रिसमस और न्यू ईयर के समारोहों से संक्रमण के फैलने के खतरे को देखते हुए दिल्ली में जश्न पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं. अगर कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है.
