2 लिस्टेड बदमाश पिता पुत्र की जोड़ी को रिवाल्वर ओर देशी कट्टे के साथ पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

छत्रीपुरा पुलिस ने एक पिता पुत्र को रिवाल्वर ओर देशी कट्टे के साथ पकड़ा है । पिता पुत्र क्षेत्र के लिस्टेट बदमाश है और किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से घूम रहे थे तभी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया । फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है

छत्रीपुरा पुलिस के हत्थे आए लिस्टेट बदमाश पिता पुत्र का नाम अशोक पिता राम स्वरूप शर्मा और आकाश पिता अशोक शर्मा है । दोनों क्षेत्र के लिस्टेट बदमाश है । पुलिस को अशोक के पास से रिवाल्वर ओर आकाश के पास से देशी कट्टा मिला है । पकड़ाए बदमाश अशोक पर 15 मामले जबकि उसके बेटे आकाश पर दो मामले दर्ज है ।

फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशो से पूछताछ में जुटी है । आशंका है कि पूछताछ में जल्द कई खुलासे हो सकते है ।

बदमाश पिता पुत्र पकड़ाए
दोनों के पास से मिली रिवाल्वर
पूछताछ में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Exit mobile version