इंदौर एसटीएफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर के आसपास के क्षेत्रों के होटल और ढाबों पर नकली नोट खपाने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही तो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं
दरअसल एसटीएफ पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी के आसपास के क्षेत्र के ढाबों और होटल पर नकली नोट खपाए जा रहे हैं जिस पर पुलिस को धर्मेंद्र नाम के एक युवक की जानकारी मिली जब एसटीएफ पुलिस ने इस मामले की जानकारी जुटाई तो खरगोन जिले के बेड़िया गांव में किराए के मकान में प्रिंटर से नकली नोट छापे जा रहे थे पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से दो लाख ग्यारह सौ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए जिनमें 100 , 500 और 200 के नोट शामिल है पुलिस मौके पर भी आरोपियों को लेकर गई और बकायदा इसमें डेमो देखे गया यह किस तरीके से यह बदमाश होटल और ढाबों पर नकली नोट चलाते थे फिलहाल पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी उज्जैन के एक आरोपी धार का और एक इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है आरोपी पिछले 1 साल से खरगोन जिले में किराए के मकान में रह रहे थे पुलिस आगे की जांच कर रही है जिनमें एक आरोपी पहले भी नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है
