2 दिन से घर मे पड़ी रही लाश बदबू आने से हुआ खुलासा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

किशनगंज थाना क्षेत्र के वेटरनरी कॉलेज में स्थित कमला नगर मैं 2 दिन पुरानी अधेड़ की मिली लाश। लाश के पास ही बैठी रही मृतक की पत्नी बदबू आने पर रहवासियों ने दी पुलिस को सूचना।

शनिवार को किशनगंज थाना क्षेत्र के कमला नगर में 2 दिन पुरानी लाश मिली है। मृतक का नाम अमर्तिक पिता प्रीतम सिंह है। मृतक यहां पर किराए के मकान में पिछले 1 साल से रह रहा था मृतक की पत्नी मानसिक रूप से विकच्छित है। पति की मौत के बाद से 2 दिनों तक उसकी पत्नी भी मृतक के शव के पास बैठी रही। जब मकान मालिक को कमरे से बदबू आई तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसकी सूचना रहवासियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घर का गेट खुलवाकर कर जांच की।मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। आपको बता दें कि मृतक पहले ड्राइवरी का काम करता था उसके बाद तबीयत खराब होने के चलते वह 10 महीने से घर पर ही रह रहा था। उसी के साथ मृतक की पत्नी की स्थिति भी मानसिक है।घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

Exit mobile version