10 ग्राम ड्रग्स के साथ एक आरोपी को एसआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गठित की गई एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए ड्रग्स सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा आरोपी के पास से 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया है।

इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र के द्वारा गठित एस.आई.टी.टीम को सूचना प्राप्त हुई कि किशन वैरागी उर्फ अमन नामक व्यक्ति सयाजी होटल के पीछे शमशान घाट रोड पर एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सप्लाई करने एवं बेचने हेतु आया है। सूचना पर एस.आई.टी.टीम द्वारा किशन वैरागी उर्फ अमन को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से 10 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ पकडा। पूछताछ में आरोपी किशन वैरागी उर्फ अमन से एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के लाने के संबंध मे पूछताछ करते उसने सार्थक याग्निक उर्फ सम्राट का माल होना व उससे लेकर आना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी किशन वैरागी उर्फ अमन का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version