होटल मे चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 लोगो को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की राजेन्द्र नगर पुलिस ने दो होटल्स में दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। इस मामले में 12 लोगों की गिरफ़्तारी की गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला की सेक्स रैकेट चलाने वाले दो सरगना अपने गिरोह की लड़कियों का विवाह भी करवाते थे और उसके बदले दूल्हे पक्ष से मोटी रकम वसूलकर लड़की को वापस बुलवा लेते थे।

एडीशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया, दो होटल में सेक्स रैकेट की खबर पुलिस को मिली थी। कल पुलिस ने दबिश देकर दोनों होटल्स म मैनेजर सहित 12 लोगों को पकड़ा। आज आरोपियों का रिमांड लेकर पूछताछ की गई तो पता चला गिरोह चलाने वाले कमल और कुलदीप जिन लड़कों को आसानी से शादी के लिए लड़किया नहीं मिलती थी उनसे पैसा लेकर अपने गिरोह की युवतियों से करवा देते थे, इसके एवज में वह मोटी रकम भी दूल्हे पक्ष से लेते थे। शादी के कुछ दिन बाद लड़कियां वापस भी बुलवा लेते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना कमल और कुलदीप के अलावा दोनों होटल के मैनेजर, तीन ग्राहक और पांच लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version