राशन माफियाओं की गिरफ्तारी करते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने कारवाई मे 80 लाख के राशन घोटाले का खुलासा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
इंदौर कलेक्टर ने पकड़ा राशन घोटाला गरीबो का राशन खा गए राशन माफियाओं की गिरफ्तारी

80 लाख का राशन घोटाला….. रासुका की होगी कार्यवाही……. जब्त होगी सम्पत्ति…….

इंदौर में कलेक्टर मनीष सिंह ने करीब 80 लाख के राशन घोटाले का खुलासा किया है। इस मामले में राशन माफियाओं की गिरफ्तारी के साथ इन पर रासुका की कार्रवाई होने की बात कही गई हैं। वही कलेक्टर इंदौर ने साफ किया है कि निलंबित खाद्य अधिकारी आरसी मीणा पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

कलेक्टर मनीष सिंह ने आज मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि करीब ढाई लाख किलो से ज्यादा 51 हजार से अधिक गरीबो का राशन माफियाओं द्वारा हड़पा गया है। इस मामले में भरत दवे, श्याम दवे और प्रमोद दहिगुडे के खिलाफ रासुका की कार्यवाही होगी । वही अनियमितता पाए जाने पर सम्पत्ति भी होगी जब्त

वहीं घोटाला आरोपी के साथ मिलीभगत करने वाले निलंबित खाध अधिकारी आरसी मीणा के खिलाफ भी एफआईआर की जाएगी। अलग-अलग 5 स्थानों पर मामले में एफ आई आर दर्ज करवाई जा रही है। भारत दवे श्याम दवे प्रमोद दहीगुडे सहित 31 लोगों पर विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन सभी पर यह आरोप है कि शहर की 12 दुकानों के माध्यम से यह गरीबों का राशन खुले बाजार में बेच रहे थे।

- Advertisement -
Exit mobile version