युवक पर प्राणघाती हमला कर आरोपी फरार , युवक पुलिस का मुखबिर था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिस के मुखबिर पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरूकर दी है

घटना चन्दननगर थाना क्षेत्र के श्रीराम तलावली की है । यह अर्जुन प्रजापत अपने दोस्त अनिल के साथ चाय की दुकान पर खड़ा था । तभी मोहित ओर उसका साथी गामड़ बाइक पर साथ आए और अर्जुन
पर चाकू से हमला कर दिया । दरसअल घायल अर्जुन पुलिस का मुखबिर है और आरोपियो को आशंका थी कि उसने उनकी मुखबिरी की थी

मामले में पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है ।

Exit mobile version