मॉर्निंग वॉक कर रही है एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जहां पूरा देश एक और कोरोनावायरस संक्रमण के बीच और आर्थिक तंगी से गुजर रहा है दूसरी और बदमाशों के हौसले भी लगातार बुलंद होते जा रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला विजय नगर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक कर रही है एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए

दरअसल अल सुबह विजय नगर थाना क्षेत्र के एमआर 11 रोड पर मॉर्निंग वाक कर रही वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए घटना जल्दबाजी में हुई कि वृद्ध महिला कुछ समझ ही नहीं पाई जब तक आसपास लोगों को चेक कर बुलाते तब तक बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे घटना की जानकारी के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है वही चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version