महंगे उपहार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर साइबर सेल पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती एवं महिलाओं से गहरी दोस्ती कर उनको महंगे विदेशी उपहार का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है

इंदौर साइबर सेल पुलिस लगातार साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य कर रही है हाल ही में इंदौर की एक महिला द्वारा साइबर सेल में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें उन्होंने लिखित शिकायत की थी कि विदेशी युवक जिसने अपना नाम डेविस लारेंस बताया फेसबुक चैटिंग के माध्यम से डेविड लॉरेंस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है महिला ने बताया कि भारतीय युवती एवं महिलाओं के साथ भावनात्मक संबंध बनाकर उन्हें महंगे गिफ्ट उपहार का लालच देते हैं फिर गिरोह के अन्य सदस्य कस्टम अधिकारी बनकर पार्सल छुड़वाने की एवज में टैक्स व पेनल्टी के नाम पर रुपए की डिमांड कर बैंक खातों में व्हाट्सएप के जरिए रुपए ट्रांसफर करवाते हैं रुपए नहीं देने पर लीगल एक्शन का डर बता कर जेल जाने की धमकी भी देते थे इस तरीके से इंदौर के रहने वाली महिला के साथ करीब 32 लाख की धोखाधड़ी की गई

इंदौर साइबर सेल पुलिस पूर्व में भी एक नाइजीरियन युवक जिसका नाम विजडम एक को गिरफ्तार कर चुकी है और यह दोनों ही शातिर अपराधी एक ही गिरोह के सदस्य हैं फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके कनेक्शन हैदराबाद से जुड़े होने की संभावना है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर लिया है

Exit mobile version