मल्हारगंज थाना व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ कुख्यात गुण्डा व जिलाबदर आरोपी, क्राईम ब्रांच व थाना मल्हारगंज की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।

✓ आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे 08 अपराध पंजीबद्ध है ।

✓ आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया था, उसे 6 माह के लिए जिलाबदर ।

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इन्दौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा फरार/ स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर बदमाशों की धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को फरार तथा स्थाई वारण्टियों एवं जिलाबदर बदमाशों के संबंध में सूचना संकलित कर उनकी धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
इसी अनुक्रम में फरार स्थाई वारण्टियों व जिलाबदर आरोपी की पतारसी के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सूचना मिली थी कि थाना मल्हारगंज क्षेत्र मे एक जिला बदर बदमाश संदिग्ध अवस्था मे सुलभ काम्प्लेक्स के पास टाटा स्टील चौराहा के पास इन्दौर खड़ा है, जिसे थाना मल्हारगंज व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा । आरोपी का नाम व पता पुछने पर उसने अपना नाम अकिंत उर्फ बाबा कौशल पिता रामराज कौशल उम्र 23 साल निवासी- 223 लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर का होना बताया । बदमाश अकिंत कौशल थाना मल्हारगंज का सूचीबद्ध बदमाश हैं, जिसके विरुध थाना मल्हारगंज ,एरोड्रम में हत्या का प्रयास ,अवैध बसूली ,तोड़फोड ,मारपीट ,चोरी व अवैध हथियार रखने के प्रकरण पंजीबध्द होकर माननीय न्यायलय में विचाराधीन है । जिस पर कुल 8 अपराध पंजीबध्द पाये गये है जिसके विरुध थाना मल्हारगंज के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला इन्दौर द्वारा दिनांक 26/11/2020 से 6 माह की अवधि के लिये इन्दौर ,उज्जैन,देवास ,धार , खरगोन एवं खण्डवा जिलो की सीमा से बाहर चले जाने का निष्कासन आदेश पारित किया गया था किन्तु बदमाश द्वारा उक्त आदेश की अवेलना करने पर पुलिस द्वारा पकड़ा गया । बदमाश अकिंत उर्फ बाबा कौशल विरुद्ध थाना मल्हारगंज पर अपराध क्र. 196/21 दिनांक 04/04/2021 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि.1990 की धारा 14 के तहत् गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई

- Advertisement -
Exit mobile version