इंदौर पुलिस ने भूमाफिया अभियान चलाकर पुलिस की छवि को जनता के बीच सुधारने के साथ पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास जितने का भी काम किया है, तो वही दूसरी ओर शहर के बाणगंगा थाना द्वारा पुलिस विभाग को लगातार बदनाम करने का काम किया जा रहा है। अवैध बोरिंग मामले में बोरिंग माफियाओं द्वारा जिला प्रशासन को लगातार अंगूठा दिखाने का काम किया जा रहा है। ज्ञात हो कि जिला कलेक्टर द्वारा अवैध बोरिंग खनन को लेकर सख्ती से रोक लगाते हुए इसका पालन करने के लिए सभी थानों को दिशानिर्देश जारी किया गए है, कलेक्टर के दिशानिर्देशों को थाना बाणगंगा द्वारा हवा में उड़ाने का काम बखूबी से किया जा रहा हैं। यहा हर दिन रात में एक साथ कई छेत्रो में अवैध खनन होता है जिसको रोकने की जिम्मेदारी तो थाने की पुलिस की होती है पर वह अवैध खनन रोकती नही है बल्कि अवैध खनन करने वालो से भेटपूजा लेकर अपनी आँखें बंद कर लेती है कल रात को भी बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड सिटी में अवैध बोरिंग चल रहा था जिसकी शिकायत 100 डायल से लेकर बाणगंगा थाने पर भी की गई पर पुलिस अवैध बोरिंग खनन पर कार्यवाही नही कर रही है आखिर क्या मजबूरी है पुलिस की जो खनन माफियाओं पर कार्यवाही नही कर पा रही है time news जल्द ही अवैध खनन के रैकेट में शामिल पुलिसकर्मियों व नेताओ के बारे में बड़ा खुलासा करेगा
