पंडित ने ज्योतिष विद्या की आड़ मे किया महिला के साथ दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/tgIWnMQhXnY

इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला एक इंदौर के लसूड़िया  थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक कथा वाचक ने कुंडली देखने के नाम पर व ग्रह दोष दूर करने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

दुष्कर्म की घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है जहां एक पंडित ने ज्योतिष विद्या के आड़ में युवतियों को फसाने व उनके साथ दुष्कर्म करने का मामला पुलिस ने दर्ज करवाया है आरोपी को पुलिस ने आष्टा के नजदीक गांव से गिरफ्तार किया है लसूड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की थी कि एक पंडित द्वारा जिसका नाम घनश्याम शर्मा है वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा है वही शादी का झांसा देकर वह उसे उसके गांव भी ले गया था जहां उसने मुझे बंधक भी बना कर रखा था व मेरे कुछ अश्लील फोटो भी नशीला पदार्थ खिलाकर लिए थे एवं मेरे साथ दुष्कर्म भी किया  वह लगातार मुझे ब्लैकमेल कर रहा था गांव में ही वह कहीं आने जाने नहीं देता था हमेशा वह बंधक बनाकर रखता था जैसे तैसे पीड़ित युवती वहां से भागकर इंदौर पहुंची व पुलिस को इसकी सूचना दी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व ज्योतिष द्वारा महिला के जो अश्लील फोटो खींचे गए थे फोटो थे वह पुलिस ने बरामद किए हैं जिसके नाम पर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था 

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस तथाकथित पंडित द्वारा कई महिलाओं के साथ इस तरह की वारदात करना स्वीकार किया है फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है अगर कोई महिला इसके खिलाफ और भी शिकायत दर्ज कराती  है तो मामला दर्ज किया जाएगा

- Advertisement -
Exit mobile version